सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation has mapped the city for garbage collection; the line will turn green when the vehicle arrives.

Panipat News: निगम ने कूड़ा उठान के लिए शहर की मैपिंग की, गाड़ी आने पर ग्रीन होगी लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
The corporation has mapped the city for garbage collection; the line will turn green when the vehicle arrives.
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए सभी वार्डों की मैपिंग कर दी है। अब गाड़ी आने पर घरों की लाइन ग्रीन हो जाएगी और गाड़ी न आने पर रेड रहेगी। नगर निगम कार्यालय से इस पर नजर रखी जाएगी। पार्षद भी अपने स्तर पर इसको देख सकेंगे। निगम का दावा है कि इससे शहर में कूड़ा उठान की समस्या दूर होगी।
Trending Videos

मेयर कोमल सैनी ने सोमवार को सफाई शाखा और निगम के पार्षदों के साथ बैठक की। ताऊ देवीलाल पार्क में आयोजित बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान पर विस्तार से चर्चा की। निगम अधिकारियों ने बताया कि कूड़ा उठान के लिए शहर की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी 26 वार्ड की सभी कॉलोनियों को शामिल किया गया है। इसमें अब मैपिंग के आधार पर गाड़ियों की स्थिति का पता आसानी से लगाया जा सकेगा। कंपनी की रिपोर्ट एक क्लिक पर देखी जा सकेंगी। बैठक में वार्ड-20 की मैपिंग की प्रेजेंटेशन दिखाई गई। इसमें गली से गाड़ी निकलने पर लाइन ग्रीन हो गई और गाड़ी न जाने की स्थिति में लाइन रेड रही। पार्षद अनिल मदान ने कहा कि इससे सफाई कार्य बेहतर होगा। लोगों की कूड़ा उठान की शिकायत कम होंगी। वहीं पार्षदों ने पिछले दिनों पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग पर हमले की निंदा की। मेयर कोमल सैनी ने अधिकारियों को दूसरी एजेंसियों में इस तरह के सुपरवाइजर या सफाईकर्मियों को बदलने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि जेबीएम कंपनी ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में गाड़ियों की संख्या बढ़ाई है। अब स्थित पहले से बेहतर हुई है। कंपनी की गाड़ियों को जीपीएस लगाया गया है। उनकी लोकेशन भी देखी जा सकेगी। इससे शहर में सफाई बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed