{"_id":"69d4303138c2c4544c018354","slug":"electricity-corporation-raided-50-places-caught-power-theft-in-40-places-panipat-news-c-244-1-pnp1001-155071-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली निगम ने 50 जगह छापेमारी, 40 में बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली निगम ने 50 जगह छापेमारी, 40 में बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम द्वारा मार्च माह में चलाए गए विशेष अभियान में बड़े पैमाने पर कार्रवाई सामने आई है। विभाग की टीमों ने जिले में 50 स्थानों पर जांच की, जिनमें से 40 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इन पर कुल 12.27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सब-डिवीजनवार आंकड़ों के अनुसार, सब यूनिट डिवीजन में 25 स्थानों की जांच के दौरान 15 मामलों में चोरी पकड़ी गई, जिन पर 6.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं सब यूनिट-2 में 18 स्थानों पर जांच में सभी मामलों में बिजली चोरी सामने आई, जहां 4.44 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मतलौडा क्षेत्र में एक जांच में एक मामला सामने आया, जबकि इसराना सब-डिवीजन में 6 स्थानों पर जांच के दौरान सभी 6 मामलों में चोरी पकड़ी गई।
अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि सभी 40 मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही जुर्माने और बकाया राशि की वसूली भी सुनिश्चित की गई। मार्च माह में कुल 13.79 लाख रुपये की रिकवरी हुई, जिसमें इसराना क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक 10.69 लाख रुपये रहा।
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी एक गंभीर अपराध है, जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Trending Videos