फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Installation of the new Jina idol accompanied by worship rituals.

Panipat News: पूजा-अर्चना के साथ नवीन जिन बिंब की हुई स्थापना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Installation of the new Jina idol accompanied by worship rituals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जैन मोहल्ला स्थित बड़ा दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया। महामंडल विधान के तहत भव्य मंडल पर 120 श्रीफल (नारियल) अर्पित किए गए। साथ ही दिगंबर जैन मंदिर में नवीन जिन बिंब की स्थापना भी की गई।
इस दौरान सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य विक्रम जैन और सरोज जैन को मिला। शांतिधारा का पुण्य नरेश जैन और आनंद जैन (जाटल परिवार) को प्राप्त हुआ। वेदी प्रतिमा स्थापना का सौभाग्य विभोर जैन, नूपुर जैन और जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन की धर्मपत्नी ममता जैन को मिला। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह मंत्रोच्चारण, भगवान के पावन अभिषेक और भव्य शांतिधारा के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित परिवारों को विशेष पूजा और सेवा करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर क्षुल्लक रत्न समर्पण सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद दिया। महोत्सव में शामिल होने के लिए कार्यक्रम से एक दिन पहले देहरादून से भी श्रद्धालु पानीपत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान सुरेश जैन, श्रेष्ठ मनीष जैन, बृज भूषण, मनोज जैन, सुनील जैन, पुनीत और अर्चित जैन सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed