{"_id":"6a52b298ee889c5a87015a64","slug":"retired-teacher-panipat-news-c-244-1-pnp1012-160436-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निवेश का झांसा दे सेवानिवृत्त शिक्षिका से ठगी एक करोड़ पांच लाख की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निवेश का झांसा दे सेवानिवृत्त शिक्षिका से ठगी एक करोड़ पांच लाख की रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। साइबर ठगों ने पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी एक सेवानिवृत्त महिला शिक्षक को स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर जिंदगी भर की कमाई ठग ली। महिला को 14.46 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाकर एक करोड़ पांच लाख रुपये अलग-अलग खातों में चेक के माध्यम से जमा करा लिए।
इसके और बाद 20 लाख रुपये की मांग तो उन्हें शक हुआ और इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही प्राथमिकी दर्ज कर अलग-अलग खातों में करीब 15 लाख रुपये की धनराशि होल्ड करा दी है।
पानीपत के पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया वह अकेली रहती हैं। उनकी जीटी रोड स्थित एक मॉल में हिस्सेदारी थी। दो साल पहले मॉल को बेचकर उसके हिस्से में करीब एक करोड़ रुपये आए थे। उसने पैसे अपने दो अलग-अलग खातों में जमा करा दिए थे। साथ ही कुछ पुरानी बचत शेयर मार्केट में भी निवेश कर रखी है। नौ मई 2026 को उनके पास एक नंबर से मैसेज आया। उनको स्टॉक मार्केट में निवेश का ऑफर देकर अच्छा खासा मुनाफा होने की बात कही।
विज्ञापन
पंजीकरण के 90 हजार लिए, अगले दिन ही 18600 का मुनाफा बताया
इसके बाद मैसेज भेजने वाले युवक ने एक दूसरे नंबर से निवेश के टिप्स देने शुरू कर दिए। बाद में एक नया नंबर और दिया और कहा कि आगे इसी नंबर पर बात होगी। जिस पर एक लड़की ने व्हाट्सएप कॉल की और बताया कि मैगनम इक्विटी ब्रोकिंग कंपनी में निवेश करने की बात कही। 25 मई को बताया कि कंपनी ने विशेष इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है जो दि फिफ्थ इंडिया प्रोग्राम है। उन्होंने पंजीकरण के नाम 90 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से एक खाते में जमा कराए। अगले दिन बताया कि उन्हें 90 हजार रुपये में 18600 रुपये का लाभ हुआ है। इसके बाद में 14,45,96,651 मुनाफे का झांसा देकर महिला से अलग-अलग खातों में एक करोड़ पांच लाख 90 हजार रुपये जमा करा लिए। 20 लाख रुपये की मांग की तो महिला को शक हुआ तो उसने साइबर क्राइम थाने में इसकी शिकायत दी। साथ ही बताया कि जिन नंबरों से फोन आए उनमें हेमंत, निश्चल संतोष जैन व प्रिया हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
अलग-अलग राज्यों के खातों में जमा कराई धनराशि
साइबर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों में चेक के माध्यम से धनराशि जमा कराई।
-नौ जून को बंधन बैंक बेंगलुरु कर्नाटक -10 लाख रुपये
-10 जून को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उल्हासनगर ठाणे महाराष्ट्र -10 लाख
-12 जून को यस बैंक फरीदाबाद-10 लाख
-19 जून को बैंक ऑफ महाराष्ट्र ब्रांच कोच्चि केरल -10 लाख
-19 जून को ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र ब्रांच कोच्चि केरल -10 लाख

23 जून बैंक ऑफ महाराष्ट्र ब्रांच कोच्चि केरल -10 लाख
25 जून को बैंक फेडरल बैंक वर्धमान बंगाल- 25 लाख
दो जुलाई को आईसीआईसीआई बैंक श्रीनगर 10 लाख
-- -वर्जन
प्राथमिकी दर्ज कर सभी खातों को फ्रीज कराया गया है। जिसमें करीब 15 लाख नौ हजार 280 रुपये होल्ड कराए गए हैं। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले इसकी अच्छे से पड़ताल करें। किसी बहकावे में आकर बिना जांच के कोई निवेश न करें। -भूपेंद्र सिंह, एसपी।