{"_id":"6a52b277f0aa9912760f31d7","slug":"today-is-the-last-chance-to-apply-for-college-admission-a-rush-of-applicants-is-expected-on-this-final-day-panipat-news-c-244-1-sknl1016-160468-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, अंतिम दिन भीड़ उमड़ने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, अंतिम दिन भीड़ उमड़ने की उम्मीद
Sun, 12 Jul 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले के 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए रविवार दाखिले के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण दिन रहेगा। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जिले के 15 कॉलेजों में आवेदन करने का रविवार अंतिम दिन है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अंतिम दिन आवेदन पोर्टल पर अधिक भीड़ रहने की संभावना है।
जिले के 15 कॉलेजों में इस बार 11340 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 7 मई से जारी है और तीन बार अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद अब तक 19 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। आर्य पीजी कॉलेज, एसडी पीजी कॉलेज, आईबी पीजी कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-18 में सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कुछ कॉलेजों में अभी भी सीटों के अनुसार आवेदन कम हैं। अंतिम समय में आवेदन की गति तेज हुई है। हर विद्यार्थी तय समय से पहले आवेदन करने को उत्साहित है। विद्यार्थी आवेदन से पहले पाठ्यक्रम व फीस की जानकारी के लिए कॉलेजों में स्थापित हेल्प डेस्क की मदद ले रहे हैं।
22 जुलाई को जारी होगी पहली मेधा सूची
उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी 13 जुलाई तक ओटीपी के माध्यम से संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन 18 जुलाई तक होगा। पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 21 जुलाई और पहली फाइनल मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। तीसरे चरण में रिक्त सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
अंतिम समय में इन बातों का रखें ध्यान
आर्य कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि रविवार को आवेदन करने वाले विद्यार्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें और मोबाइल नंबर सक्रिय रखें, क्योंकि आवेदन में त्रुटि सुधार और आगे की प्रक्रिया ओटीपी आधारित होगी।
पोर्टल पर पंजीकरण के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
प्रवेश चाहने वालों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा के छात्रों के लिए डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। पारिवारिक आय को पीपीपी से सत्यापित आय से लिया जाएगा। परिवार पहचान-पत्र में मिल रही त्रुटियों के कारण छात्रों को पंजीकरण करवाने में परेशानी आ रही है। हालांकि हेल्प डेस्क के जरिये त्रुटियों को ठीक कर छात्रों की समस्या का निवारण भी किया जा रहा है।
वर्जन-
कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में आवेदन का रविवार को अंतिम दिन है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम समय का इंतजार न करें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद तय शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।