फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Revised date sheet for SAT-1 released; exams will now be held from August 3 to 10.

Panipat News: एसएटी-1 की संशोधित डेटशीट जारी, अब 3 से 10 अगस्त तक होंगी परीक्षाएं

Sun, 12 Jul 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 12 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Revised date sheet for SAT-1 released; exams will now be held from August 3 to 10.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक आयोजित होने वाली स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट (एसएटी-1) की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। नए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं अब 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक आयोजित होंगी।
प्रशासनिक कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को संशोधित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। एससीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि 4 जुलाई को जारी पूर्व डेटशीट के स्थान पर संशोधित डेटशीट प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नए परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी सभी सरकारी विद्यालयों तक तत्काल पहुंचाई जाए, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को समय रहते संशोधित तिथियों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के अनुसार केवल परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। परीक्षा संचालन, मूल्यांकन प्रक्रिया और अन्य सभी दिशा-निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। विद्यालय प्रमुखों को भी विद्यार्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी कराने और परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिदिन दो सत्र में आयोजित होगी परीक्षा

नौवीं से 12वीं की एसएटी-1 परीक्षाएं प्रतिदिन दो सत्र में आयोजित की जाएंगी। पहले सत्र की परीक्षा रिसेस से पहले जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा रिसेस के बाद ली जाएगी। उदाहरण के तौर पर तीन अगस्त को नौवीं कक्षा के लिए सुबह गणित जबकि रिसेस के बाद एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी। नौवीं व 10वीं की परीक्षाएं तीन से सात अगस्त तक आयोजित होंगी जबकि 11वीं व 12वीं की परीक्षाएं 10 अगस्त को संपन्न होंगी।


वर्जन-

एससीईआरटी द्वारा जारी संशोधित डेटशीट के अनुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 3 से 10 अगस्त तक एसएटी-1 परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। सभी विद्यालयों को नया परीक्षा कार्यक्रम तत्काल उपलब्ध कराने और उसके अनुरूप आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed