{"_id":"69f2407a5735dc506f0c4ab1","slug":"panipat-sandeep-entry-into-bollywood-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के एक और छोरे की बॉलीवुड में एंट्री: इस फिल्म से बड़े पर्दे पर करेंगे डेब्यू , 15 मई को होगी रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के एक और छोरे की बॉलीवुड में एंट्री: इस फिल्म से बड़े पर्दे पर करेंगे डेब्यू , 15 मई को होगी रिलीज
अमर उजाला ब्यूरो पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार
संदीप बताते हैं, पिता ओमकार रावल चाहते थे कि वे पढ़ाई पूरी कर नौकरी करें लेकिन बचपन के शौक ने उन्हें अभिनय की दुनिया की ओर खींच लिया।
संदीप ओमकार, एक्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
स्कूल में नाटक और जागरण में माता के भजन गाने के शौक ने पानीपत के बापोली, ब्लॉक के खोजसीपुर गांव निवासी संदीप ओमकार (38) को माया नगरी मुंबई पहुंचा दिया। पिछले पांच साल से थिएटर और टीवी सीरियल में काम कर रहे संदीप अमित दीक्षित की निर्देशित बॉलीवुड फिल्म नवगुंजरा में नजर आएंगे। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसका पोस्टर जारी हो गया है।
संदीप बताते हैं, पिता ओमकार रावल चाहते थे कि वे पढ़ाई पूरी कर नौकरी करें लेकिन बचपन के शौक ने उन्हें अभिनय की दुनिया की ओर खींच लिया। सोनीपत से साल 2009 में इलेक्ट्रिकल ट्रेड की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे काम के सिलसिले में रुद्रपुर, उत्तराखंड चले गए। वहां उनकी मुलाकात फिल्म निर्देशक अमित से हुई। अमित तब वेबसीरीज लवकथा बना रहे थे। संदीप ने इस वेबसीरीज में पन्नू का यादगार किरदार निभाया।
इसके बाद उन्होंने एडवरटाइजमेंट से लेकर गानों में अभिनय किया। फिर साल 2021 में अभिनय का सपना पूरा करने के लिए वे मुंबई चले गए। मुंबई में उन्होंने अनुभव दीक्षित थिएटर ग्रुप में प्ले किया। वे फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। संदीप बताते हैं, उन्होंने अनुराग कश्यप की कैनेडी फिल्म में कैंडिस ड्राइवर शंभू का किरदार निभाया।
इसके अलावा हंटर वेबसीरिज में सुनील शेट्टी के साथ काम किया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में भी वे अभिनय कर चुके हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। संदीप बताते हैं, नवगुंजरा फिल्म रोमांच और सस्पेंस से भरी है। इसमें वे सीरियल किलर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Trending Videos