पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Post-mortem of prisoner conducted after 52 hours; kin wandered across three districts with the body.

Panipat News: बंदी का 52 घंटे बाद पोस्टमार्टम, शव लेकर तीन जिलों में भटकते रहे परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem of prisoner conducted after 52 hours; kin wandered across three districts with the body.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जेल में बंद बंदी की मौत के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए दो दिन से पानीपत, रोहतक और सोनीपत जिले के चक्कर काटते रहे। नागरिक अस्पताल पानीपत में विशेषज्ञ न होने के कारण शव को पीजीआई भेजा तो पीजीआई से विशेषज्ञों की छुट्टी बताकर वापस भेज दिया।
इसके बाद शव को सोनीपत के खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां पर मौत के बाद 52 घंटे के बाद सोमवार शाम करीब छह बजे डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

उधर, परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लापरवाही के कारण वह तीन दिन से शव लेकर भटक रहे हैं। जिससे में भी दुर्गंध होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद उनके पिता की शनिवार दोपहर को मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने उन्हें हार्टअटैक से मौत होने की बात बताई थी और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल बुलाया था।
करीब दो बजे वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। इसके बाद पुलिस बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराने की बात कहती रही लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने विशेषज्ञ न होने की बात कहते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई ले जाने के लिए कहा।
रविवार को परिजन शव लेकर पीजीआई पहुंचे लेकिन वहां पर भी विशेषज्ञ न होने की बात कहते हुए शव वापस पानीपत भेज दिया। रविवार शाम को परिजन शव लेकर वापस पानीपत पहुंचे गए। फिर भी शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।
इसके बाद सोमवार सुबह को पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई लेकिन सोमवार सुबह एक बार फिर चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सोनीपत के खानपुर स्थित पीजीआई में भेज दिया। वहां पर दिनभर परिजन इंतजार करते रहे। शाम करीब-करीब छह बजे मजिस्ट्रेट के सामने परिजनों के बयान हुए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

वर्जन

परिजनों के बयान दर्ज कराकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। -सुभाष, प्रभारी सेक्टर-29


जेल में मौत होने पर तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने का नियम है। जिला नागरिक अस्पताल में तीन विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। इस कारण शव पीजीआई रोहतक भेजा गया था। वहां भी दो डॉक्टर छुट्टी पर होने के कारण पैनल नहीं बन पाया। इसके बाद में खानपुर पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed