पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Potholes on the highway are getting deeper.

Panipat News: हाईवे पर गहरे होते जा रहे गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the highway are getting deeper.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर फोर लेन के इंतजार में गड्ढे गहरे होते जा रहे हैं। करीब 26 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर गड्ढों को गिना जाना मुश्किल हो गया है। शहर के हिस्से में ही असंध नाके पर सड़क बुरी तरह से टूटी पड़ी है।
विज्ञापन

नहर पार ज्योति कॉलोनी से सौदापुर तक तीन किलोमीटर में दो जगह पर सड़क पर एक से दो फीट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी जमा होने पर सड़क से निकल पाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को ज्योति कॉलोनी से रास्ता बदलकर जाना पड़ता है और ई-रिक्शा चालकों ने पलटने के डर से इस रूट पर चलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में सड़क निर्माण भी बंद हो गए हैं। अमर उजाला ने लोगों की परेशानी को देखते हुए पानीपत-जींद स्टेट हाईवे की ग्राउंड रिपोर्ट की। असंध पुलिस नाके से शुरुआत की। शुरुआती बिंदु पर ही सड़क टूटी है। यहां से निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया व पैदल लगातार चोटिल हो रहे हैं। इससे आगे शनि मंदिर से हनुमान मंदिर तक दोनों तरफ सड़क में हर पांच कदम पर गड्ढा बना हुआ है। दिल्ली पैरलल नहर पार करते ही गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ज्योति कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के बाहर एक से दो फीट के गड्ढे बने हुए हैं। यहां दोपहिया तो दूर कार व दूसरी गाड़ी भी नहीं निकल पा रही है। ऐसे में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
n फोर लेन की बातें बस सुन रहे हैं...
सौदापुर के अमित और राजबीर ने बताया कि स्टेट हाईवे को फोर लेन बनाने की बस सुन रहे हैं। बारिश में सड़क पर गड्ढे और गहरे हो गए हैं। विर्क नगर की आरती ने बताया कि वह स्कूटी से स्कूल जाती हैं। ज्योति कॉलोनी के बाहर गड्ढा है। गलियों से निकलना पड़ता है।
n असंध रोड पर जगह-जगह गड्ढे
असंध रोड पर लालबत्ती चौक से असंध पुलिस नाके तक सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यह सड़क पीडब्ल्यूडी ने बनाई थी। इसके बीच में फैंसी स्ट्रीट लाइट नगर निगम ने लगाई हैं। अनेजा पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क पर करीब आधे फीट का गड्ढा बना हुआ है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
पानीपत-दरियापुर तक पहले चरण में फोर का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के गड्ढों को समय-समय पर भरा जाता है। बारिश के दौरान कहीं फिर से गड्ढे हो गए हैं तो इनका भराव करा दिया जाएगा। -सावित पानु, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।


59.91 करोड़ से बनना है फोर लेन
पानीपत-जींद स्टेट हाईवे के निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी करा रहा है। पानीपत से दरियापुर तक स्टेट हाईवे फोर लेन बनाने के लिए 59.91 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया था। दूसरे चरण में दरियापुर से जींद तक बनाया जाना है। स्टेट हाईवे के किनारे बड़े पेड़ बीच में आ रहे थे। वन विभाग को पेड़ काटने की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। नए निगम के चलते प्रक्रिया लंबी चल रही थी। जिला प्रशासन ने वन विभाग को परढ़ाना गांव में जमीन दी थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी थी। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने पेड़ काटने पर रोक लगा दी थी। हालांकि इस सड़क पर पेड़ कटाई का कार्य पूरा हो चुका था। अब सड़क बनाने के लिए दोनों तरफ काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed