सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rain damages wheat and mustard, farmers worried

Panipat News: बारिश से गेहूं और सरसों को नुकसान, किसान परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Rain damages wheat and mustard, farmers worried
इसराना खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। चैत्र मास में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मौसम विभाग ने एक दिन में 4.6 एमएम बारिश दर्ज की। वहीं वीरवार को 3.2 एमएम बारिश हुई थी। सबसे अधिक समालखा में आठ एमएम बारिश हुई। बारिश से सरसों की फसल में करीब 10 प्रतिशत नुकसान का अनुमान है। इसमें भी ज्यादा नुकसान काटकर खेतों में छोड़ी फसल में है। इसमें जमाव का खतरा बढ़ गया है। वहीं गेहूं की फसल में तीन से पांच प्रतिशत नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। जिले में 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं और 10 हजार एकड़ में सरसों है। मंडी में किसानों ने शेड के नीचे सरसों डाल दी है। पहले धूप में सुखाने के लिए फैला रखी थी।
Trending Videos

जिले में शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद ही मध्य बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश चलती रही। दोपहर बाद तीन बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश चलती रही। इससे सड़कों पर कई जगह पानी जमा हो गया। इससे दोपहिया और पैदल लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। वहीं खेतों में बारिश का पानी जमा होने लगा। इससे सरसों व गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई। किसान दोपहर के समय बारिश रुकने पर खेतों में गेहूं और सरसों देखने पहुंचे। किसानों की सरसों में नुकसान देखकर चिंता बढ़ गई। वहीं गेहूं में बिछी फसल में ज्यादा नुकसान हो सकता है। पूठर गांव के किसान जयबीर ने बताया कि उन्होंने पांच दिन पहले एक एकड़ सरसों की कटाई की थी। वे इसकी थ्रेशिंग कराने की तैयारी में थे। पिछले तीन दिन लगातार बारिश चल रही है। सरसों की फली झड़ने लगी है और नीचे गिरकर जमाव होने का भी खतरा बढ़ गया है। ग्वालड़ा गांव के राजेंद्र ने बताया कि गेहूं की फसल पिछली बार आंधी व बारिश में गिर गई थी। अब बारिश में गेहूं की फसल में नुकसान बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ बोले सरसों में कुछ नुकसान गेहूं में नहीं
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि गेहूं की फसल में इतना नुकसान नहीं है। तापमान कम होने से गेहूं के लिए अनुकूल है। सरसों की फसल में कुछ नुकसान हो सकता है। इसमें जमाव हो सकता है। किसान खेतों में काटकर खुली डाली फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें। खेतों में पानी जमा न होने दें।
दो दिन हल्के से मध्यम बादल छाएंगे
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बारिश के चलते अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 28 और
न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया। शनिवार और रविवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। सोमवार को बारिश हो सकती है।
यहां इतनी बारिश दर्ज की

खंड बारिश (एमएम)
पानीपत 06

समालखा 08
इसराना 02

बापौली 03
मतलौडा 04
------------------

इसराना खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

इसराना खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

इसराना खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

इसराना खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed