सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4 gate passes were cut in the grain market and 320 quintals of wheat was purchased.

Rewari News: अनाज मंडी में 4 गेट पास कटे और 320 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
4 gate passes were cut in the grain market and 320 quintals of wheat was purchased.
कोसली अनाज मंडी में पड़ा गेहूं। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में अब गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। बुधवार को कुल 4 गेट पास कटे और 320 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। मौसम में सुधार होने पर गेहूं की आवक सुचारू रूप से हो जाएगी।
Trending Videos

वहीं मंडी में सरसों की अच्छी आवक दर्ज की गई है। बुधवार को 225 गेट पास कटने के बाद लगभग 3 हजार क्विंटल सरसों की खरीद हुई। सरसों की खरीद प्राइवेट एजेंसियों द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की आवक फिलहाल धीमी है। इसके पीछे मौसम का असर सबसे बड़ा कारण है। लगातार बदलते मौसम और समय-समय पर हुई बारिश ने परिवहन और अनाज की समय पर मंडी पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रभावित किया है। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, गेहूं की आवक में तेजी आएगी और मंडी में गेट पास कटने की संख्या बढ़ेगी।
मंडी में सरसों और गेहूं दोनों की खरीद को व्यवस्थित बनाने के लिए मार्केट कमेटी ने स्टाफ तैनात किया है। साथ ही, गेहूं और सरसों की आवक की निगरानी के लिए मंडी में विशेष टीम भी रखी गई है।
मार्केट कमेटी ने किसानों से अपील की है कि वे अनाज मंडी में समय पर अपनी पैदावार पहुंचाएं ताकि खरीद और वितरण प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
कोसली अनाज मंडी में खरीद और उठान की गति धीमी
कोसली। बुधवार को कोसली अनाज मंडी में 1,100 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इस दौरान 577 गेट पास कटे। कुल आवक 29 हजार क्विंटल रही। मंडी में खरीद और उठान की गति धीमी है। अब तक मंडी में कुल दो लाख 28 हजार 588 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन गेट पास केवल 5,152 कटे हैं।
वहीं, वेयरहाउस के खरीद अधिकारी के अनुसार अब तक कुल 40,975 क्विंटल की खरीद हुई है जिसमें से केवल 11 हजार क्विंटल का उठान हो पाया है। मंडी में बड़ी मात्रा में गेहूं पड़ी हुई है।
मंडी में मौसम लगातार बिगड़ने के बावजूद खुले आसमान में गेहूं बिखरा पड़ा है जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं खरीद प्रक्रिया और उठान की धीमी गति ने किसानों को आर्थिक नुकसान की ओर खड़ा कर दिया है। दूसरी तरफ नमी की भी समस्या आ रही है। संवाद
------------

मंडियों में फसल खरीद को लेकर मापदंड किए हैं निर्धारित

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए गए हैं जिसके तहत मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य की गई है। अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार की ओर से मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य की गई है और गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से गेहूं 2585 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया है कि वे मंडियों में फसलों की उपज को सुखाकर लाएं ताकि फसल बेचने में किसी भी किसान को परेशानी न हो पाए। संवाद

कोसली अनाज मंडी में पड़ा गेहूं। संवाद

कोसली अनाज मंडी में पड़ा गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article