{"_id":"69db89e2073c70218f0355e3","slug":"video-wheat-crop-catches-fire-in-rewari-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में गेहूं की फसल में लगी आग, सवा एकड़ फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में गेहूं की फसल में लगी आग, सवा एकड़ फसल जलकर राख
रायपुर गांव में रविवार सुबह किसान कृष्ण कुमार की गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे करीब सवा एकड़ फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।आसपास के लोग जब सुबह टहलने के लिए खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने खेत से धुआं उठता देखा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से पूरी फसल में फैल गई।
घटना की सूचना तुरंत आपात सेवा 112 और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सवा एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी।
ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। समय रहते दमकल विभाग के पहुंचने से आग को आसपास के अन्य खेतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसान ने फसल काट कर एकत्रित की हुई थी। इस घटना के बाद किसान कृष्ण कुमार और उनके परिवार में मायूसी छा गई है। कृष्ण कुमार का कहना है कि घटना से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। काफी नुकसान हो गया है, मदद की मांग है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।