फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   462 talented individuals honored on Guru Maharaj Daksha Prajapati Jayanti.

Rewari News: गुरु महाराज दक्ष प्रजापति जयंती पर 462 प्रतिभाओं का सम्मान

Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
462 talented individuals honored on Guru Maharaj Daksha Prajapati Jayanti.
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर लोग। स्रोत : सभा
रेवाड़ी। प्रजापति कुम्हार सभा की ओर से रविवार को आयोजित गुरु महाराज दक्ष प्रजापति जयंती एवं सम्मान समारोह में 462 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभा के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु महाराज दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। अध्यक्षता भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा ने की। मुख्य अतिथि केके बंसीवाल रहे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने समाज की एकता और प्रगति पर जोर देते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन देकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में 462 होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले अधिकारियों, चिकित्सकों, इंजीनियरों, समाजसेवियों, सरपंचों, नंबरदारों, जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति सदस्यों सहित अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
नीरू प्रजापति और भारती प्रजापति ने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक उत्थान पर विचार रखे। विभिन्न जिलों से पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों का पगड़ी, माला और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
संचालन मास्टर महेंद्र सिंह, हरिकिशन एवं वीरसिंह प्रधान ने किया। समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धारूहेड़ा सुंदरलाल प्रजापति, विक्रम कुमार गुरुग्राम, चौधरी दौलतराम, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय अधिकारी ओमप्रकाश विशिष्ट अतिथि रहे। सभा के प्रधान रोशन लाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह के अंत में समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें महाकाल सेवा संस्था ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed