फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrived at the grievance redressal camp with her daughters; returned home without receiving help.

Rewari News: बेटियों संग पहुंची समाधान शिविर, नहीं मिली मदद तो लौटी घर

Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Arrived at the grievance redressal camp with her daughters; returned home without receiving help.
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाने में ट्रक चालक विनोद कुमार के आत्महत्या मामले को लेकर उसकी पीड़ित पत्नी यूपी के जिला सुल्तानपुर निवासी रितू सिंह अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ तीन दिन में दूसरी बार रेवाड़ी पहुंची। समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंची थीं, लेकिन कागजात देखने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

रितू सिंह ने बताया कि उसके पति को 6 सितंबर 2025 को हत्या के मामले में थाने में बंद किया गया था। अगले दिन मॉडल टाउन थाने से फोन आया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। महिला ने कहा कि वह कैंसर से पीड़ित है और दो छोटी बेटियों की जिम्मेदारी उसके ऊपर है। उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसे खाने और कुछ आर्थिक सहायता की बात कही गई, लेकिन उसने कहा कि कुछ हजार रुपये से उसकी समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके बाद वह ट्रेन से अपनी बेटियों के साथ वापस सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक विनोद कुमार ने 7 सितंबर को मॉडल टाउन थाना परिसर के लॉकअप में कंबल की कतरन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसे साथी सन्नी के साथ एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed