{"_id":"6a6cf009a0f182a5330fe8f8","slug":"cultural-presentations-of-national-unity-festival-in-bhakli-captivated-the-hearts-rewari-news-c-198-1-rew1001-242838-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाकली में राष्ट्रीय एकता पर्व का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाकली में राष्ट्रीय एकता पर्व का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Sat, 01 Aug 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भाकली में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता पर्व के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत कला उत्सव एवं समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी के माध्यम से भारत की विविध संस्कृति, कला और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य बीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। राष्ट्रीय एकता पर्व जैसे आयोजन विद्यार्थियों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, संगीत और लोक परंपराओं के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
संयोजक सोमवती ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत विद्यार्थियों ने युग्मित राज्य की संस्कृति पर आधारित समूह नृत्य, समूह गान, भारतीय ज्ञान प्रणाली विषयक क्विज तथा हस्तशिल्प एवं मॉडल प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वहीं कला उत्सव के अंतर्गत शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, गायन, वादन, दृश्य कला तथा पारंपरिक कथा-वाचन जैसी विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थी एवं शिक्षक अब क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में एनएसजी मानेसर में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्षेत्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।