फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Congress state president will arrive today for a two-day visit.

Rewari News: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दो दिन के प्रवास पर आज आएंगे

Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Congress state president will arrive today for a two-day visit.
रेवाड़ी। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शनिवार और रविवार को दो दिवसीय रेवाड़ी प्रवास पर रहेंगे। दोनों नेताओं के आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष पार्टी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला ग्रामीण प्रधान सुभाष छाबड़ी ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एक अगस्त को रेवाड़ी पहुंचेंगे। शनिवार शाम को जिमखाना क्लब में जिला शहरी कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पोसवाल चौक पर जिला ग्रामीण कार्यकारिणी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष छाबड़ी ने बताया कि रविवार दोपहर को कोसली और बावल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी। बैठकों में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व के प्रवास से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिला कार्यकारिणी नेताओं के स्वागत और बैठकों की तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed