{"_id":"6a6b98699beb6e765406627f","slug":"development-in-dharuhera-set-to-gain-new-momentum-consensus-reached-on-28-agenda-items-rewari-news-c-198-1-rew1010-242773-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 28 एजेंडों पर बनी सर्वसम्मति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 28 एजेंडों पर बनी सर्वसम्मति
Fri, 31 Jul 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में आयोजित हाउस की बैठक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा की बैठक वीरवार को चेयरमैन सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा की अध्यक्षता में हुई। साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 28 एजेंडों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कहा कि नगर पालिका सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। नगर पालिका का उद्देश्य धारूहेड़ा को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है।
सचिव सुमित शर्मा ने बैठक के एजेंडों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया और प्रस्तावों पर कार्रवाई कराने की जानकारी दी। सदन से पारित सभी प्रस्तावों की नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि स्वीकृत विकास कार्य जल्द धरातल पर शुरू हो सकें।
विज्ञापन
शहर के प्रवेश मार्गों पर एंट्री गेट बनाने, मुख्य सड़कों के डिवाइडरों का सुंदरीकरण, ग्रिलों की मरम्मत व नई ग्रिल लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नालों की सफाई के लिए ट्रैक्टर चालित आधुनिक मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया।
हाउस ने सेक्टर-4 और सेक्टर-6 के बीच नई सड़क निर्माण, सेक्टर-4 बाजार के सुंदरीकरण, नगर सीमा में पैचवर्क, पार्कों के विकास तथा गरीब नगर स्थित प्रोसेसिंग साइट पर आवश्यक कार्य कराने के प्रस्ताव भी पारित किए। शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी।
डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर पालिका का बेस मैप एवं लेआउट प्लान तैयार कराया जाएगा। भविष्य के विकास कार्यों के लिए ड्रोन सर्वे, स्ट्रीट लाइटों की जियो टैगिंग और नंबरिंग, नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट तैयार करने और वार्ड सदस्यों और वार्ड कमेटी सदस्यों के पहचान पत्र बनाने के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए।
इन मांगों पर भी बनी सहमति
बैठक में नगर पालिका कार्यालय के सुंदरीकरण, बिजली लोड बढ़ाने, दो बड़े इन्वर्टर और बैटरी खरीदने, फर्नीचर व अलमारियां उपलब्ध कराने और भूतल पर बनी दो दुकानों को खुली बोली के माध्यम से किराए पर देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नगर पालिका की खाली जमीनों की तारबंदी, संपत्तियों की पहचान, पार्कों के लिए कंसल्टेंट से सर्वे कराने और शहर में आवश्यकतानुसार साइनेज बोर्ड लगाने पर भी मुहर लगी। 6 जुलाई को हुए शपथ ग्रहण समारोह तथा नगर पालिका चुनाव पर हुए खर्च के भुगतान संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बैठक के अंत में विभिन्न वार्डों से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा की गई तथा अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से विचार-विमर्श किया गया।
बिना नाला साफ किए 12 लाख रुपये के बिल पर पार्षद ने उठाए सवाल
वार्ड-9 के पार्षद रंजन राव ने कस्बे के नालों की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाले गंदगी और कीचड़ से भरे हुए हैं। उन्होंने बिना सफाई के 12 लाख रुपये के बिल आने को गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि पहले यही काम पांच लाख रुपये में हो चुका है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की संख्या और उनकी तैनाती पर भी सवाल उठाए। पार्षद ने सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों के फोन नंबर सार्वजनिक करने और नियमित नाला सफाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती की मांग की। रीना पांचाल ने भी अपने वार्ड में जल निकासी की समस्या उठाई। बैठक में पार्षद डीके शर्मा ने कहा कि लोग संपत्ति कर दे रहे हैं, इसलिए उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।