फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees thronged Shiva temples on the first day of Shravan, performing *Jalabhishek* and praying for happiness and prosperity.

Rewari News: श्रावण के पहले दिन शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि

Fri, 31 Jul 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Shiva temples on the first day of Shravan, performing *Jalabhishek* and praying for happiness and prosperity.
सोलहराही मंदिर में भोलेनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। श्रावण मास के पहले दिन शहर के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। दर्शन पूजन का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर के घंटेश्वर महादेव मंदिर, अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर, बारा पत्थर भूतेश्वर महादेव मंदिर और सोलहराही भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने दूध, जल और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य दलीप शास्त्री ने श्रावण माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिवपुराण में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल से अभिषेक करने पर वर्षा की कृपा होती है, जबकि कुश के जल से अभिषेक करने पर रोग और कष्टों से मुक्ति मिलती है। दही से अभिषेक करने पर सुख-सुविधाओं की प्राप्ति, गन्ने के रस से अभिषेक करने पर लक्ष्मी की कृपा और तीर्थ जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति का उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।

उन्होंने बताया कि दूध से अभिषेक करने से मनोकामना पूर्ति, गंगाजल से अभिषेक करने से कष्टों का निवारण और घी से अभिषेक करने से वंश वृद्धि की मान्यता है। शहद से अभिषेक करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।
श्रावण के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का पूजन किया और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed