{"_id":"6a78c34dca9fa0c78b02bf61","slug":"many-people-left-the-congress-and-joined-the-jjp-rewari-news-c-198-1-rew1001-243328-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कांग्रेस छोड़कर जजपा में शामिल हुए कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कांग्रेस छोड़कर जजपा में शामिल हुए कई लोग
Sun, 09 Aug 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी में बावल के कई लोग कांग्रेस छोड़कर जजपा में शामिल हुए हैं। रसियावास निवासी देवी प्रधान, राजबीर तिहाड़ा, बिदावास निवासी भरत सिंह नंबरदार, बालावास जाट निवासी रणबीर मास्टर और टिकला निवासी सरजीत ने समर्थकों सहित जजपा में आस्था जताई है।
ये सभी पूर्व में जजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए दोबारा जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी पुराने साथियों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी और समर्पित साथियों की घर वापसी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही रेवाड़ी जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
पार्टी में लौटे नेताओं ने कहा कि वे दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बावल हलका अध्यक्ष उपेंद्र महलावत और जगदीश प्राणपुरा भी मौजूद रहे।