सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mercury hits 43.4 degrees; 10-year record for maximum temperature broken.

Rewari News: पारा 43.4 डिग्री पहुंचा, 10 सालों का टूटा अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mercury hits 43.4 degrees; 10-year record for maximum temperature broken.
भाड़ावास मार्ग से गुजरतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान का 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 10 सालों में 26 अप्रैल को इतना अधिक तापमान दर्ज नहीं किया गया था।
Trending Videos

वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिखने लगा और दोपहर तक लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है और लोग केवल जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कारण सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है जिससे बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है।
गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती से लोग परेशान

जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली कटौती की समस्या भी गहराने लगी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना 2 से 3 घंटे तक बिजली के कट लग रहे हैं जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय बिजली जाने से जहां घरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं रात में कटौती होने से लोगों की नींद भी खराब हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हालात और भी मुश्किल हो गए हैं। पंखे और कूलर बंद होने से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।
धूलभरी आंधी व बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 27 से 29 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस अवधि में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। साथ ही मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार हैं जबकि कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed