सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Millet products should increase farmers: Sunil

बाजरा उत्पादों से आए बढ़ाएं किसान : सुनील

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Millet products should increase farmers: Sunil
विज्ञापन
बावल। सांजरपुर में आयोजित बाजरा उत्सव कृषि मेले में सुनील कुमार उर्फ विक्की ने कहा कि किसान बाजरा को केवल मंडी में बेचने तक सीमित न रहें बल्कि बाजरे का उत्पाद तैयार कर दोगुना मुनाफा कमाएं।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि बाजरा से बिस्कुट, नमकीन, लड्डू, सूप, शकरपारे और सुहाली जैसे कई उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। बेहतर पैकेजिंग और स्थानीय ब्रांडिंग के जरिए इन उत्पादों को बाजार में ऊंचे दाम पर बेचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले में बाजरा मुख्य फसल है, इसलिए यहीं प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं।
उन्होंने बाजरा को सुपर फूड मिलेट बताते हुए कहा कि इसमें फाइबर, जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।
नियमित सेवन से शुगर नियंत्रण में रहती है और महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने में भी सहायक है। सर्दियों में बाजरा शरीर को गर्म रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed