{"_id":"69a4809ba406b352a80f88e0","slug":"three-minors-in-custody-for-assault-and-intimidation-rewari-news-c-198-1-rew1001-234392-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मारपीट और धमकी देने के मामले में तीन नाबालिग अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मारपीट और धमकी देने के मामले में तीन नाबालिग अभिरक्षा में
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गांव कालूवास निवासी कार्तिक ने शिकायत में बताया था कि 27 फरवरी की शाम को वह अपने गांव में अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में एक बोलेरो गाड़ी में सवार 5-6 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
उनके पास लाठी-डंडे व अन्य हथियार भी थे। मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कार्तिक ने आरोप लगाया कि इस दौरान गांव गोकलगढ़ निवासी आदित्य उर्फ माया भी बाइक लेकर आया जो फरसा हाथ में लिए हुए था। फरसे से उसने उसे मारने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपी आदित्य उर्फ माया के कब्जे से एक फरसा व वारदात में प्रयोग की एक बाइक को बरामद कर लिया था। पुलिस ने नाबालिगों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए दो डंडे व एक बोलेरो गाड़ी को बरामद कर लिया है।
Trending Videos