फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mokshita takes first place in the artistic gymnastics competition.

Rewari News: कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में मोक्षिता प्रथम

Fri, 31 Jul 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mokshita takes first place in the artistic gymnastics competition.
जिमनास्टिक के दौरान संतुलन बनाते प्रतिभागी। फोटो :विभाग
रेवाड़ी। जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के पांचवें दिन वीरवार को पारंपरिक खेलों के साथ जिम्नास्टिक के मुकाबले हुए। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कलात्मक जिम्नास्टिक सिंगल प्रतियोगिता (अंडर-14 बालिका वर्ग) में सैनिक स्कूल रेवाड़ी की मोक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बेहतर स्थान हासिल किए। कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने संतुलन, लचक और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पारंपरिक खेलों के मुकाबलों में अंडर-14 बालिका वर्ग में सैनिक स्कूल रेवाड़ी की मोक्षिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में राठी इंटरनेशनल स्कूल की नव्या ने बाजी मारी। अंडर-19 बालिका वर्ग में आरपीएस धारूहेड़ा की आशी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग की आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में सैनिक स्कूल रेवाड़ी की मोक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में राठी इंटरनेशनल स्कूल की नव्या और कशिश की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। रिदमिक पेयर स्पर्धा में आरपीएस धारूहेड़ा की भावी और गरिमा की जोड़ी प्रथम रही।


अंडर-17 जिम्नास्टिक में नव्या का दबदबा
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में राठी इंटरनेशनल स्कूल की नव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक पेयर में जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की माही और दीपाली की जोड़ी विजेता रही। वहीं रिदमिक पेयर स्पर्धा में राठी इंटरनेशनल स्कूल की मायरा और बीएलएसएस स्कूल की घारिणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आरपीएस रेवाड़ी की तन्नी शरण ने आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक पेयर में आरपीएस रेवाड़ी की नियति शर्मा और तन्नी शरण की जोड़ी विजेता रहीं। वहीं रिदमिक पेयर में आरपीएस धारूहेड़ा की रिया शर्मा और आश्वी तुंवरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिमनास्टिक के दौरान संतुलन बनाते प्रतिभागी। फोटो :विभाग

जिमनास्टिक के दौरान संतुलन बनाते प्रतिभागी। फोटो :विभाग

जिमनास्टिक के दौरान संतुलन बनाते प्रतिभागी। फोटो :विभाग

जिमनास्टिक के दौरान संतुलन बनाते प्रतिभागी। फोटो :विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed