फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Poetry collection 'Maa Ek Paheli' launched.

Rewari News: मां एक पहेली काव्य संग्रह का किया लोकार्पण

Sun, 09 Aug 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Poetry collection 'Maa Ek Paheli' launched.
मां एक पहेली काव्य-कृति का लोकार्पण का दृश्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से रविवार को जिला मुख्यालय में पुस्तक लोकार्पण एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार दर्शना शर्मा की मां एक पहेली काव्य संग्रह का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि साहित्यकार व मनुमुक्त मानव स्मृति न्यास के मुख्य न्यासी डॉ. रामनिवास ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि की सबसे बड़ी संवेदना है। मां के ममत्व, त्याग और समर्पण को शब्दों में बांधना कठिन है। ऐसी कृतियां मातृशक्ति के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को बढ़ाती हैं।
विज्ञापन

साहित्यकार प्रो. रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ उसकी संवेदनाओं का संवाहक भी है। मुख्य वक्ता सीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीहा के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने मां को भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्यों की आधारशिला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष डॉ. मुकुट अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि संस्था साहित्य के माध्यम से संस्कार और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

काव्य-गोष्ठी में अरुण गुप्ता, डॉ. सुधा यादव, डॉ. कविता गुप्ता, रेखा कौशिक, यतिन चारण, दलबीर फूल, गोपाल वशिष्ठ, शिखा सिंघल, तेजभान कुकरेजा सहित अनेक कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों ने मां के ममत्व, वात्सल्य, त्याग और संघर्ष को अपनी रचनाओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed