{"_id":"69d68f5fb596edb8b20a6372","slug":"rao-tularam-half-marathon-to-be-held-on-12th-youth-to-run-in-campaign-against-drug-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-236446-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राव तुलाराम हाफ मैराथन 12 को होगी, नशे के विरूद्ध अभियान में दौड़ेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राव तुलाराम हाफ मैराथन 12 को होगी, नशे के विरूद्ध अभियान में दौड़ेंगे युवा
विज्ञापन
मैराथन के पोस्टर का विमोचन करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव । स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में 12 अप्रैल को राव तुलाराम हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवा शहीदों के सम्मान और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता के उद्देश्य से दौड़ लगाएंगे। इस आयोजन के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के शहीदों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के लिए यह प्रयास सराहनीय है।
इस अवसर पर उन्होंने मैराथन के पोस्टर का विमोचन भी किया। मैराथन के मुख्य आयोजक प्रदीप ने बताया कि इस दौरान 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ आयोजित होगी जिसमें विजेताओं को इनाम भी दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, हाइड्रेशन, मेडल, बिब और टी-शर्ट भी प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर अहीरवाल हेरिटेज संस्था की प्रधान प्रियंका यादव ने बताया कि मैराथन को फ्लैग ऑफ करने के लिए बलिदान फ्लाइंग लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के माता-पिता मुख्य अतिथि रहेंगे और 21 किमी दौड़ को रवाना करेंगे। इसके अलावा योगेश चौधरी, संदीप आर्य सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
समिति के सदस्य सचिन इंजीनियर ने बताया कि इस मैराथन के आयोजन में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाएं मिलकर कार्य कर रही हैं।
Trending Videos