फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seva Stambh honored meritorious students.

Rewari News: सेवा स्तंभ ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 09 Aug 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Seva Stambh honored meritorious students.
कार्यक्रम के दौरान एकत्रित विद्यार्थी व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण संघ (सेवास्तंभ) की ओर से नाईवाली चौक के पास एक टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इसमें नीट और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की परीक्षाओं में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह सांभरिया ने की। संचालन पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राज कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ हुआ।
विज्ञापन

समारोह में सिद्धार्थ गोठवाल और निशांत को नीट में सफलता, रक्षित सिंह का भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुणे में चयन और सौरभ गोठवाल को पीएचडी में प्रवेश के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अध्यापक राम सिंह को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा। अंत में राज पाल सिंह दहिया ने संस्था की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed