{"_id":"69c91aefb7018fe90d037f70","slug":"sports-allowance-released-ahead-of-new-session-rewari-news-c-198-1-rew1001-235867-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नए सत्र से पहले 3.80 करोड़ का खेल भत्ता जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नए सत्र से पहले 3.80 करोड़ का खेल भत्ता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के खिलाड़ियों के लिए नए सत्र से पहले लंबे समय से रुके 3.80 करोड़ रुपये को खुराक भत्ते को जारी कर दिया गया है। इस फैसले से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा जो पिछले काफी समय से अपने भत्ते का इंतजार कर रहे थे।
भत्ता जारी होने के बाद खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है क्योंकि इससे उनके प्रशिक्षण और पोषण से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। वर्ष 2025 में जिले की ग्राम पंचायतों और सरकारी स्कूलों में कुल 50 खेल नर्सरियां अलॉट की गई थीं।
इन नर्सरियों का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना था। हालांकि, शुरुआत में ही 16 नर्सरियां विभिन्न कारणों के चलते बंद हो गईं। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों की संख्या निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी नहीं हो पाई थी।
साथ ही कई जगहों पर बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की भी कमी सामने आई थी। इसके बाद जिले में केवल 34 नर्सरियां ही नियमित रूप से संचालित हो रही थीं। खेल विभाग ने सरकारी सेंटरों को जोड़कर कुल 50 नर्सरियों का संचालन जारी रखा। इन सभी नर्सरियों में मिलाकर एक हजार से अधिक खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहे थे।
ये खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मेहनत कर रहे हैं। खुराक भत्ता खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह उनके दैनिक पोषण और ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होता है। लंबे समय तक भत्ता न मिलने के कारण खिलाड़ियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
कई अभिभावकों ने भी इस मुद्दे को उठाया था और जल्द भुगतान की मांग की थी। अब विभाग की ओर से भत्ता जारी कर दिया गया है जिससे खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है।
एक अप्रैल से नए सत्र की शुरूआत
खास बात यह है कि एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है जिसमें नई खेल नर्सरियां भी संचालित की जाएंगी। ऐसे में विभाग ने पहले ही भत्ता जारी कर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि नए सत्र में खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपने प्रशिक्षण पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।
खुराक भत्ते को जारी कर दिया गया है। साथ ही नई नर्सरियों के लिए ट्रायल चल रहे हैं।
- ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी
Trending Videos