{"_id":"62f29b191abb416466512e6e","slug":"svatantrata-divas-ke-maddenajar-relave-steshan-va-bas-staind-par-chalaaya-jaanch-abhiyaan-rewari-news-rtk6547482114","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर चलाया जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर चलाया जांच अभियान
विज्ञापन
स्टेशन पर जांच अभियान चलाती पुलिस।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिला में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। सुरक्षा प्रबंध और अधिक मजबूत करने के लिए मंगलवार को शहर के रेलवे स्टेशन के साथ बस स्टैंड पर पुलिस की तरफ से डॉग स्क्वॉयड एवं बम निरोधक दस्ता के साथ जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी एसआई संजय कुमार के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप सांगवान और जीआरपी थाना प्रभारी भूपेंद्र यादव की संयुक्त अगुवाई में की गई जांच के दौरान पुलिस की तरफ से यात्रियों के सामान की जांच के साथ उन्हें लावारिस वस्तु के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति लावारिस वस्तु नहीं छूए और इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा कंट्रोल रूम में दें। साथ ही कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
चेकिंग अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ बम निरोधक दस्ता ने सभी स्थानों की जांच की। यात्रियों से आह्वान किया गया कि यात्रा के दौरान सतर्क रहे और किसी भी तरह की गड़बड़ी लगे तो इसकी सूचना मौजूद पुलिसकर्मी को सबसे पहले दें। इस मौके पर रेलवे स्टेशन मेटल डिटेक्टर से यात्रियों को गुजार करके उनके सामान की सघन जांच की गई। इस अवसर पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह और गोकल गेट चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह मौजूद रहे।