सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The family demanded a fair investigation into the death case.

Rewari News: मौत मामले में परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The family demanded a fair investigation into the death case.
विज्ञापन
रेवाड़ी। शास्त्री नगर की मीट मार्केट में 5 फरवरी को मिले शिव कुमार के शव को लेकर परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। रस्म पगड़ी के बाद परिजनों ने शिव कुमार की मौत को सोची-समझी हत्या करार दिया है। परिवार का दावा है कि शिव कुमार के दोस्तों ने ही उसकी जान ली और मामले को नशे का ओवरडोज दिखाने की साजिश रची।
Trending Videos

परिवार का आरोप है कि 4 फरवरी की शाम वह घर से 1.10 लाख रुपये लेकर गया था जिनमें से 16 हजार कम मिले थे। दोस्तों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसे नशे के इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को घर न आने पर जिन दोस्तों ने देखने से इन्कार किया, सीसीटीवी में वह बाइक पर उन्हें के साथ दिखाई दे रहा है जिसमें एक कार भी साथ-साथ चलती दिखाई दे रही है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दावा है कि शिव कुमार कोई नशा नहीं करता था। रामपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed