{"_id":"6a78c3f44b6695304b09b50a","slug":"the-rustagi-mahila-mandal-celebrated-the-hariyali-teej-festival-amidst-a-vibrant-array-of-cultural-programs-rewari-news-c-198-1-rew1001-243335-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रुस्तगी महिला मंडल ने रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया हरियाली तीज उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रुस्तगी महिला मंडल ने रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया हरियाली तीज उत्सव
Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
हरियाली तीज उत्सव मनातीं महिलाएं। स्रोत : संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रुस्तगी महिला मंडल की ओर से दिल्ली रोड के पास हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने नृत्य, संगीत, मनोरंजक खेलों और झूले का आनंद लिया। बारिश के कारण कार्यक्रम को देर शाम तक जारी रखना पड़ा। इस दौरान टीना को तीज क्वीन से नवाजा गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली रहीं। केएलपी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता और प्राचार्य संगीता यादव विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
वंदना पोपली ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ सामाजिक मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नंदिनी रुस्तगी, प्रियंका रुस्तगी, दिव्या, चारु रुस्तगी, माही रुस्तगी, लावण्या रुस्तगी, वैशाली रुस्तगी, अंतिम, अभिलाषा, वाची और सांझ ने नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। भाजपा नेत्री कृपा जैमिनी की नृत्य प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं। गायिका पूनम भारद्वाज ने गीत प्रस्तुत कर महिलाओं का मनोरंजन किया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने मनोरंजक खेलों में भी उत्साह से भाग लिया।
स्कूल परिसर में लगाए गए झूले महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने झूले की पींग भरकर बचपन की यादें ताजा कीं। कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जहां महिलाओं ने खरीदारी की। इसके बाद स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। तीज उत्सव के दौरान टीना को तीज क्वीन चुना गया।
कार्यक्रम के आयोजन में उषा रुस्तगी, हेमा रुस्तगी, शिल्पा रुस्तगी, शिखा रुस्तगी, मंजू रुस्तगी, इंदु रुस्तगी, प्रियंका रुस्तगी और पूजा रुस्तगी सहित मंडल की सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर चांदनी चांदना, नेहा शर्मा, डॉ. पूनम जैन, पूनम शर्मा, मनीषा रुस्तगी, शानू, कनक रुस्तगी, बीना रुस्तगी सहित अन्य मौजूद रहे।