{"_id":"6a6b9b29acdd9dfad4086c14","slug":"three-people-suffered-70-percent-burns-in-a-gas-cylinder-explosion-one-referred-to-delhi-rewari-news-c-198-1-rew1010-242814-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गैस सिलिंडर में हुए धमाके में 3 लोग 70 प्रतिशत झुलसे, एक दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गैस सिलिंडर में हुए धमाके में 3 लोग 70 प्रतिशत झुलसे, एक दिल्ली रेफर
Fri, 31 Jul 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। ओम नगर स्थित एक परचून की दुकान में हुए गैस सिलिंडर में विस्फोट की घटना में झुलसने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है जिसमें एक की हालत नाजुक होने पर उसे रोहतक पीजीआई से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओम नगर में मीरपुर निवासी अजीत के किराए के मकान में मोनू परचून की दुकान चलाते हैं। बुधवार देर शाम अचानक गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया जिससे आग लग गई और वहां मौजूद लोग झुलस गए।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी सहम गए और घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घायल बिहार के जिला वैशाली गांव मनोरा निवासी अभय व चंदन और बिहार के कैमूर भभुआ निवासी तेज बाली गुप्ता 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं।
गंभीर हालत को देखते हुए दो घायलों को पहले रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। बाद में झुलसे अभय की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों में काम करते हैं। हालांकि गैस सिलिंडर में विस्फोट किस कारण हुआ, इसका अभी तक पुलिस को पता नहीं चल पाया है।
सेक्टर-6 थाना धारूहेड़ा प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल पर कोई बड़ा गैस सिलिंडर नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हंस नगर में ब्लास्ट मामले में पिता-पुत्री की मौत हो गई थी।