सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth Say: Application Fees and Travel Expenses for Exams Have Become a Burden

Rewari News: युवा बोले-आवेदन फीस व परीक्षा के लिए यात्रा में खर्च बना बोझ

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth Say: Application Fees and Travel Expenses for Exams Have Become a Burden
अपनी मांग रखते युवा। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी।
Trending Videos

मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच की तरफ से आयोजित बैठक में युवाओं ने अपनी समस्याओं को उठाया। शहर के मॉडल टाउन, गढ़ी बोलनी चौक और बावल रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुईं और रोजगार से जुड़ी परेशानियों को सामने रखा।
इस दौरान युवाओं ने सरकारी व निजी नौकरियों के लिए आवेदन करते समय ली जाने वाली भारी फीस और परीक्षा-इंटरव्यू के लिए आने-जाने के खर्च को बड़ा बोझ बताया। युवाओं का कहना था कि एक नौकरी के लिए कई जगह आवेदन करना पड़ता है जिससे आवेदन फीस और यात्रा खर्च मिलाकर हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस पूरी तरह माफ की जाए और परीक्षा व इंटरव्यू के लिए यात्रा खर्च में भी राहत दी जाए। युवाओं ने एसएससी की तर्ज पर केंद्र और हरियाणा की सभी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग रखी ताकि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि रोजगार के इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार के लिए 20 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त लोन और उच्च शिक्षित युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए 20 करोड़ रुपये तक रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाए।
युवाओं ने बेरोजगार भत्ता, बस-ट्रेन-हवाई यात्रा में छूट और निजी वाहन पर टोल टैक्स से राहत की भी मांग उठाई। साथ ही कोचिंग और लाइब्रेरी जाने वाले छात्रों को भी रियायती बस-ट्रेन पास देने की मांग की गई।
इस मौके पर अशोक प्रधान ने कहा कि युवाओं की समस्याओं और मांगों का मसौदा तैयार कर जल्द ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाधान होने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed