{"_id":"69e93dce31154c66c10b6e26","slug":"15000-quintals-of-wheat-arrived-but-was-not-purchased-until-4-pm-rohtak-news-c-17-roh1020-843989-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 15 हजार क्विंटल गेहूं की आवक शाम 4 बजे तक नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 15 हजार क्विंटल गेहूं की आवक शाम 4 बजे तक नहीं हुई खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले की नई अनाज मंडी में बुधवार शाम चार बजे तक गेहूं की कोई खरीद नहीं हुई। इस समय तक मंडी में लगभग 250 गेट पास जारी किए गए। करीब 15,000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इस समय तक करीब 7,700 क्विंटल गेहूं की उठान की गई।
मंडी में गेहूूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन धीमी उठान के कारण मंडी परिसर गेहूं से अटा पड़ा है। सारे शेड गेहूं से भर चुके हैं। हालत ऐसी है कि किसानों को मजबूरन मंडी परिसर की सड़कों पर गेहूं उतारना पड़ रहा है।
ऐसे में बारिश के दौरान गेहूं के भीगने का भी खतरा रहता है इसलिए गेहूं की उठान तेजी से की जा रही है। इस कारण खरीद भी नहीं हुई। अब तक मंडी में 9,14,343 क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है।
इसमें से करीब 7,20,336 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इनके लिए अब तक 12,212 से अधिक गेट पास जारी किए जा चुके हैं। फिलहाल, खरीदे गेहूं में से करीब 2,15,300 क्विंटल गेहूं की उठान हो पाई है। यह कुल खरीद का लगभग 30 प्रतिशत है।
Trending Videos