सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CBSE Chemistry paper focuses on questions on kinetics

Rohtak News: सीबीएसई रसायन विज्ञान के पेपर में काइनेटिक्स के सवालों पर रहा फोकस

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
CBSE Chemistry paper focuses on questions on kinetics
2-रोहतक के दिल्ली बाईपास ​स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 12वीं केमिस्ट्री विषय की परीक्षा
विज्ञापन
फोटो : 02 से 06
Trending Videos

- शनिवार को 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई 12वीं के रसायन विज्ञान की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं के रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। पिछली बार की अपेक्षा इस बार प्रश्न पत्र में केमिकल काइनेटिक्स से जुड़े अधिक प्रश्न पूछे गए लेकिन सवालों का स्तर सरल रहा।
सरल पेपर आने से विद्यार्थियों के चेहरे पर खिले नजर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि रसायन विज्ञान के पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। वहीं कुछ छात्रों का मानना था कि पेपर एनसीईआरटी आधारित था। पहले से तैयारी होने से सवालों को हल करने में मुश्किल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई परीक्षा 24 केंद्रों पर आयोजित की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। केंद्रों पर उड़नदस्तों की टीमें जांच करती रहीं।
-----
फोटो : 03
रसायन विज्ञान का पेपर आसान था। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से भी अच्छे खासी संख्या में सवाल पूछे गए। 60 से अधिक अंक आने की उम्मीद है।
- दक्ष, परीक्षार्थी।
-----
फोटो : 04
65 अंकों से अधिक का पेपर हल किया है। ऑर्गेनिक व फिजिकल केमिस्ट्री टॉपिक से प्रश्न सबसे सरल थे। पेपर में कोई परेशानी नहीं हुई।
- मयंक, परीक्षार्थी
-----
फोटो : 05
पेपर में इस बार केस स्टडी से सवाल कम पूछे गए। यह पेपर अन्य की अपेक्षा आसान रहा। सभी प्रश्नों के जवाब देकर आया हूं।
- देव, परीक्षार्थी।
-----
फोटो : 06
पेपर एनसीईआरटी आधारित था। उलझाने वाले सवाल इस बार नहीं पूछे गए। एल्डिहाइड व बायोमोलेक्यूल्स से भी अच्छी संंख्या में सवाल पूछे गए।
- ईशा, परीक्षार्थी।

2-रोहतक के दिल्ली बाईपास स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 12वीं केमिस्ट्री विषय की परीक्षा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed