{"_id":"69a9f2e47fe4e9bfaf082603","slug":"father-commits-suicide-after-being-duped-of-rs-33-lakh-in-the-name-of-getting-his-son-a-job-rohtak-news-c-17-roh1019-819746-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 33 लाख रुपये, पिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 33 लाख रुपये, पिता ने की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रिठाल गांव के राकेश (49) ने 33 लाख रुपये लेकर रेलवे में बेटे को नौकरी न लगवाने पर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने तीन आरोपियों पानीपत निवासी सुनील, सोनीपत निवासी अनिल व अमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में रिठाल गांव निवासी अजय ने बताया कि वीरवार सुबह उनके पिता राकेश घर पर थोड़ी देर में आने की कहकर चले गए। पड़ोसी मुकेश का फोन आया कि उनके पिता राकेश का फोन आया था। कह रहे थे कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
वह और मुकेश खेत में गए जहां उनके पिता आते दिखाई दिए। बोले-तुम्हारी व अन्य युवकों की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो साल पहले 33 लाख रुपये दिए थे। नौकरी नहीं मिली, इसलिए जान देने को मजबूर हो गया है। उन्होंने पिता को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया जहां उनकी मौत हो गई। वह बताैर ड्राइवर काम करते थे।
Trending Videos