{"_id":"69e93d78bfa8d20a9d0f80d6","slug":"three-people-including-a-woman-filed-nominations-for-the-post-of-councilor-rohtak-news-c-17-roh1019-844046-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पार्षद पद के लिए आए महिला समेत तीन लोगाें ने किया नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पार्षद पद के लिए आए महिला समेत तीन लोगाें ने किया नामांकन दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल शुरू हो गए हैं। बुधवार को चेयरमैन पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं कराया। पार्षद पद के लिए वार्ड-7 से पिंकी रानी पत्नी विजयंत, वार्ड-9 से जॉनी पुत्र रामकुमार व वार्ड-16 से तेजेंद्र पुत्र राजसिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
वीरवार को नामांकन पत्र भरने वालों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि अब तीन दिन शेष रह गए हैं। भाजपा पूर्व चेयरमैन प्रवीन कोच को उम्मीदवार बना सकती है। माना जा रहा था कि जल्द पार्टी मुख्यालय से औपचारिक घोषणा हो सकती है।
इस बार भाजपा चेयरमैन पद के अलावा सभी 16 वार्डों में सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। वहीं डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सांपला नपा के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सामान्य, पुलिस एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
एडीसी नरेंद्र कुमार को यमुनानगर के एडीसी नवीन कुमार आहूजा के स्थान पर सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक व चुनाव पर्यवेक्षक 24 अप्रैल से स्थानीय सर्किट हाउस में मौजूद रहेंगे।
Trending Videos