सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 lakh fraud in the name of Australia study visa

Sirsa News: ऑस्ट्रेलिया के स्टडी वीजा के नाम पर 10 लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
10 lakh fraud in the name of Australia study visa
विज्ञापन
सिरसा। ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी की महिला मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई।

गांव वैदवाला निवासी जसवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि दिसंबर 2023 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमिग्रेशन कंपनी का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर कंपनी की मैनेजर हरनूर कौर ने उनकी बेटी पलविंदर कौर की काउंसिलिंग कर उसे ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए योग्य बताया और स्टडी वीजा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने विभिन्न किश्तों में उससे करीब 10 लाख रुपये ले लिए लेकिन न तो वीजा दिलवाया और न ही राशि लौटाई। बाद में बेटी के मूल दस्तावेज भी वापस कर दिए गए। जांच अधिकारी लेखराज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed