{"_id":"69c191ca7ed19b15aa04628d","slug":"adm-inspected-railway-station-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155257-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एडीआरएम ने प्लेटफार्म निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एडीआरएम ने प्लेटफार्म निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
एडीआरएम व अन्य अधिकारी निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) रूपेश कुमार और सीनियर डीसीएम भूपेश कुमार ने सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिरसा रेलवे स्टेशन और माल गोदाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्रस्तावित प्लेटफार्म क्षेत्र व प्रवेश द्वार नंबर-2 की जगह का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से निर्माणाधीन माल गोदाम का अवलोकन किया जहां वर्तमान में शेड और अन्य भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों से कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली और निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
माल गोदाम निरीक्षण के बाद अधिकारी पैदल स्टेशन पहुंचे और प्रस्तावित प्लेटफार्म नंबर-3 के निर्माण स्थल का नक्शों के आधार पर निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जमीनी स्थिति का आकलन कर संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रवेश द्वार नंबर-2 के प्रस्तावित निर्माण स्थल का भी अवलोकन किया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सिरसा रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है जिसके तहत नए प्लेटफार्म और अतिरिक्त प्रवेश द्वार का निर्माण प्रस्तावित है।
Trending Videos