सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   admission open in ignou

Sirsa News: इग्नू स्टडी सेंटर में डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड हेल्थ एजुकेशन कोर्स के दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
admission open in ignou
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय स्थित इग्नू स्टडी सेंटर में सत्र जनवरी 2026 के लिए डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड हेल्थ एजुकेशन (डीएनएचई) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही जून-2026 टर्म एंड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
डीएनएचई एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है जिसमें पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा और सामुदायिक स्वास्थ्य से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता है। यह कोर्स विशेष रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, हेल्थ वर्कर्स, शिक्षकों और स्वास्थ्य क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। डीएनएचई पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को आंगनबाड़ी, आईसीडीएस परियोजनाओं, गैर-सरकारी संगठनों, स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रमों में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन : सत्र जनवरी 2026 के लिए अन्य पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश जारी हैं। स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई से वंचित विद्यार्थी इग्नू के माध्यम से अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं। स्टडी सेंटर में डीईसीई, बीकॉम, बीए, एमए इतिहास, एमए हिंदी तथा पीजीडीडीआरएम कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जून-2026 टर्म एंड परीक्षा के लिए फॉर्म शुरू : इग्नू ने जून 2026 में आयोजित होने वाली टर्म एंड परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का पोर्टल 10 मार्च से खोल दिया है। विद्यार्थी 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म https://exam.ignou.ac.in/ पर जमा किया जा सकता है। परीक्षाएं संभावित रूप से 1 जून से 15 जुलाई के बीच आयोजित होंगी।
री-अपीयर विद्यार्थी भी भर सकेंगे फॉर्म : जिन विद्यार्थियों के किसी विषय में री-अपीयर है या जो पूर्व में परीक्षा नहीं दे सके थे, वे भी इस बार https://ignou.samarth.edu.in पोर्टल पर लॉगिन कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। नए विद्यार्थियों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और उसके बाद ही परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed