सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After a year, councillors remembered the garbage plant, inspection carried out amid cleanliness survey

Sirsa News: एक साल बाद पार्षदों को आई कचरा प्लांट की याद, स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 07 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
After a year, councillors remembered the garbage plant, inspection carried out amid cleanliness survey
सिरसा में कचरा निस्तारण प्लांट में पार्षद , वार्ड समिति सदस्य व अ​धिकारी। विभाग
विज्ञापन
सिरसा। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के बीच नगर परिषद के वार्ड पार्षदों और वार्ड कमेटी सदस्यों ने रविवार को गांव बकरियांवाली स्थित कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। हालांकि पार्षदों के कार्यकाल को एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है लेकिन पहली बार अधिकांश पार्षद प्लांट की कार्यप्रणाली को देखने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान उन्हें कचरे के संग्रहण, छंटाई, प्रसंस्करण और निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि शहर से एकत्रित ठोस अपशिष्ट को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर वैज्ञानिक तरीके से उसका प्रबंधन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों और वार्ड कमेटी सदस्यों ने प्लांट की कार्यप्रणाली, दैनिक कचरा निस्तारण क्षमता और स्वच्छता प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। कई पार्षदों ने प्लांट की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। करीब 10 दिन पहले नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप द्वारा किए गए निरीक्षण में कई कमियों की ओर ध्यान दिलाया गया था। उन्होंने खामियों संबंधी रिपोर्ट जिला नगर आयुक्त को भी सौंपी थी। ऐसे में स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान हुए इस निरीक्षण को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी है।
विज्ञापन

पार्षद राजन शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से घरों में कचरे का पृथक्करण करने और स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसआई पवन कुमार, जेई सुमन बिश्नोई, एजेंसी के कर्मचारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed