{"_id":"6a2c3cc35f65643b7504a7a9","slug":"alikaan-packs-scam-officials-had-videography-done-and-broke-the-lock-of-maujgarhs-warehouse-recovered-fertilizer-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159917-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीकां पैक्स घोटाला : अफसरों ने वीडियोग्राफी करा तोड़ा मौजगढ़ के गोदाम का ताला, खाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीकां पैक्स घोटाला : अफसरों ने वीडियोग्राफी करा तोड़ा मौजगढ़ के गोदाम का ताला, खाद बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओढ़ां। अलीकां की बहुउद्देशीय कृषि सहकारी समिति (पैक्स) में हुए कथित घोटाले की जांच के तहत शुक्रवार को अधिकारियों की टीम गांव मौजगढ़ पहुंची। निरीक्षक वेदप्रकाश, विजय कुमार, विकास अधिकारी जगदीप सिंह और उपनिरीक्षक शिव कुमार ने आरोपी पूर्व पैक्स प्रबंधक सोहन लाल की मौजूदगी में गोदाम की जांच की।
जांच टीम ने जब गोदाम की चाबी मांगी तो किसी ने चाबी मुहैया नहीं करवाई। इस पर अधिकारियों ने वीडियोग्राफी के बीच ताला तुड़वाया। करीब एक घंटे चली जांच के दौरान गोदाम से खाद के पुराने बैग और अन्य उर्वरक बरामद हुए। सामान को कब्जे में लेकर गोदाम को पुनः सील कर दिया गया। सहायक रजिस्ट्रार (एआर) सहकारी समितियां डबवाली ने मामले की तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
सूत्रों के अनुसार मौजगढ़ स्थित यह गोदाम विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है जबकि इसका करीब दो वर्षों तक प्रति माह 8 हजार रुपये किराया दर्शाया गया। जांच में खाद और नकदी मद में करीब 80 लाख रुपये की अनियमितताओं का मामला सामने आ चुका है। साथ ही नियमों के विपरीत नियुक्त कर्मचारियों को वेतन और एरियर भुगतान किए जाने की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
घोटाला सामने आने के बाद कोई भी अधिकारी अलीकां पैक्स का कार्यभार लेने को तैयार नहीं था। अब अबूबशहर पैक्स के सेल्समैन वीरेंद्र बिश्नोई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जांच टीम ने मौजगढ़ गोदाम का सामान जल्द अलीकां पैक्स में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार तक आ सकती है अंतिम रिपोर्ट : सहायक रजिस्ट्रार संजीव कौशिक ने बताया कि एसआईटी की जांच अंतिम चरण में है। एक सदस्य के अस्वस्थ होने के कारण रिपोर्ट में देरी हुई। सोमवार तक रिपोर्ट मिलने की संभावना है जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रबंधक सोहन लाल के कार्यकाल में पारित सभी आमसभा प्रस्ताव पहले ही रद्द किए जा चुके हैं।