सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Child crossing the road with mother crushed by Scorpio, death

Sirsa News: मां के साथ सड़क पार कर रही बच्ची को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 08 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Child crossing the road with mother crushed by Scorpio, death
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव साहुवाला प्रथम में रविवार शाम सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बच्ची की काले रंग की स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बठिंडा निवासी सुमन अपने बेटे और बेटी सुखमनदीप के साथ गांव साहुवाला प्रथम स्थित ननिहाल आई हुई थी। रविवार को लौटते समय वह बच्चों के साथ बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सुखमनदीप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बच्ची को गंभीर हालत में सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि सुमन पत्नी मनजीत सिंह ने बताया,वह पंजाब के बठिंडा के मशाना में शादीशुदा है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चालक घायल

डबवाली-जोगेवाला रोड पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक फल्लड़ निवासी कुलवंत सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार गांव फल्लड़ निवासी कुलवंत सिंह देर रात डबवाली से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कार पेड़ से टकरा गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed