{"_id":"6a25a587cba2acd2fd03be1f","slug":"death-of-the-only-brother-of-four-sisters-body-recovered-from-a-pit-gurdip-of-risalia-kheda-had-been-missing-since-saturday-evening-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159651-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चार बहनों के इकलौते भाई की मौत, डिग्गी से शव बरामद, रिसालिया खेड़ा का गुरदीप शनिवार शाम से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चार बहनों के इकलौते भाई की मौत, डिग्गी से शव बरामद, रिसालिया खेड़ा का गुरदीप शनिवार शाम से था लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डबवाली। गांव रिसालिया खेड़ा से लापता किशोर का शव रविवार को गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर खेत में बनी पानी की डिग्गी से बरामद हुआ। गुरदीप अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
परिजनों के अनुसार गांव निवासी गुरदीप सिंह (17) पुत्र भूप सिंह शनिवार को बाइक लेकर खेतों की तरफ गया था लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन शुरू की। इसके बाद मामले की सूचना गोरीवाला पुलिस चौकी को दी गई। गुरदीप की दो बहनें बड़ी और दो उससे छोटी हैं। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह भी पिता के साथ मजदूरी कर हाथ बंटाता था।
डिग्गी के पास मिली बाइक और चप्पलें
सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रातभर किशोर की तलाश की। रविवार सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेतों में बनी एक पानी की डिग्गी के पास गुरदीप की बाइक और चप्पलें पड़ी मिलीं। इससे ग्रामीणों को आशंका हुई कि वह डिग्गी में गिर गया होगा। ग्रामीणों ने तुरंत डिग्गी से पानी निकलवाना शुरू किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद गुरदीप का शव बरामद किया गया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गोरीवाला चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिता भूप सिंह के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।