{"_id":"6a245253595e5a91250ffff5","slug":"hope-arose-that-water-would-reach-the-final-end-cleaning-of-mammadkheda-canal-continues-tender-floated-for-the-first-time-sirsa-news-c-128-1-sir1004-159598-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंतिम छोर तक पानी पहुंचे की उम्मीद जगी, मम्मड़खेड़ा रजवाहे की सफाई जारी, पहली बाद टेंडर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंतिम छोर तक पानी पहुंचे की उम्मीद जगी, मम्मड़खेड़ा रजवाहे की सफाई जारी, पहली बाद टेंडर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
मम्मड़खेड़ा रजवाहे की जारी है सफाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। सिंचाई विभाग द्वारा मम्मड़खेड़ा रजवाहे की हेड से टेल (शुरुआत से अंतिम छोर) तक व्यापक सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सरकार द्वारा मनरेगा के माध्यम से नहरों और रजवाहों की सफाई का काम बंद किए जाने के बाद पहली बार टेंडर प्रक्रिया के जरिये सफाई कार्य कराया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में रजवाहे के बेड (तलहटी), साइड स्लोप और पुलों के नीचे सालों से जमी मिट्टी, गाद व अन्य अवरोधों को जेसीबी मशीनों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से हटाया जा रहा है। इस सफाई से रजवाहे की जल भराव क्षमता बढ़ेगी, पानी की गति तेज होगी और टेल पर स्थित खेतों तक पानी आसानी से पहुंच सकेगा।
एसडीओ रघुवीर शर्मा ने बताया कि कार्य की वर्तमान प्रगति को देखते हुए सोमवार तक सफाई का काम पूरा होने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 जून तक रजवाहे में पानी छोड़ दिया जाएगा जो सफाई के बाद बिना किसी अवरोध के सीधे टेल तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
मोगों और रजवाहे की तकनीकी खामियों की जांच
सफाई कार्य के साथ-साथ कनिष्ठ अभियंता (जेई) स्तर के अधिकारियों ने पूरे रजवाहे का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई दरार या तकनीकी कमी तो नहीं है ताकि सफाई के दौरान ही उसे दुरुस्त किया जा सके। पानी की चोरी और अनधिकृत बदलावों को रोकने के लिए मोगों के साइज की भी जांच की जा रही है क्योंकि कई बार शरारती तत्वों द्वारा इनमें छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आती हैं।
10 जून तक रजवाहे में छोड़ दिया जाएगा पानी
पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी सिंचाई सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त पानी मिले और गांवों में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। - रघुवीर शर्मा, एसडीओ।