{"_id":"6a2c3d947abbbc9d540a3733","slug":"impact-of-the-news-traffic-on-the-roads-will-improve-illegal-cuts-will-be-closed-deadly-speed-breakers-will-be-removed-dc-gives-orders-in-the-meeting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159904-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर : सड़कों पर सुधरेगी चाल...बंद होंगे अवैध कट, उखाड़े जाएंगे जानलेवा स्पीड ब्रेकर, डीसी ने बैठक में दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर : सड़कों पर सुधरेगी चाल...बंद होंगे अवैध कट, उखाड़े जाएंगे जानलेवा स्पीड ब्रेकर, डीसी ने बैठक में दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड पर नियमों को ताक पर रखकर बनाए ब्रेकर पर बाइक उछलने से कोटली के रणजीत सिंह की मौत से लोगों में रोष है। हादसे के बाद एसपी दीपक सहारण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निजी रिसोर्ट व हादसे वाली जगह से ब्रेकर को हटा दिया। जल्द ही सड़कों के अवैध कट बंद होंगे और स्पीड ब्रेकर को उखाड़ दिया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई और सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि अवैध कट और गलत तरीके से बने स्पीड ब्रेकरों के मामले में किसी भी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में अवैध कट व ब्रेकर के बारे में प्रमुखता से खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलेभर की सड़कों की भौतिक जांच तैयार की जाए। सड़कों पर सुरक्षा मानकों का पुनः आकलन हो और जहां भी कमियां हैं उन्हें तुरंत सुधारा जाए। साथ ही चिह्नित स्थानों पर बिना किसी देरी के दिशा-सूचक और संकेतक लगाए जाएं।
बैठक में मौजूद बीएंडआर विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे शहर के भीतर और हाईवे से जुड़े सभी अवैध कट व गलत ब्रेकर की जांच कर रहे हैं जिन्हें हटाने या बंद करने की आवश्यकता है उनके लिए बजट का अनुमान तैयार कर जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा।