सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In Kagadana, the anti-drug committee caught two youths with bullets and handed them over to the police

Sirsa News: कागदाना में नशा विरोधी समिति ने दो युवकों को गोलियों सहित पकड़कर पुलिस के हवाले किया

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 08 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
In Kagadana, the anti-drug committee caught two youths with bullets and handed them over to the police
विज्ञापन
चोपटा। गांव कागदाना में नशा रोकने के लिए गठित संघर्ष समिति की सतर्कता से रविवार रात दो संदिग्ध युवकों को नशीली गोलियों सहित पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को गांव में बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

समिति सदस्यों ने बताया कि जसानिया रोड स्थित बिजली घर के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों से पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास विभिन्न प्रकार की गोलियों के पत्ते और डिब्बे मिले। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे सिरसा से गोलियां लेकर आए थे और आसपास के गांवों में बेचने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल कागदाना चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सोमवीर सहारण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। संघर्ष समिति के सदस्य राहुल, सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम, राजू, मांगेराम गोदारा, होशियार सिंह और राजेश कुमार ने बताया कि गांव को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया था जो लगातार निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed