{"_id":"6a26f55da567bb72650888cb","slug":"investigation-found-the-complaint-of-molestation-and-pocso-act-against-a-minor-to-be-false-fir-registered-against-the-woman-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159717-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जांच में नाबालिग से छेड़छाड़ व पाॅक्सो एक्ट की शिकायत मिली झूठी, महिला पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जांच में नाबालिग से छेड़छाड़ व पाॅक्सो एक्ट की शिकायत मिली झूठी, महिला पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डबवाली। महिला थाना डबवाली पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और पाॅक्सो एक्ट के तहत झूठी शिकायत दर्ज देने पर एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी जसलीन कौर ने बताया कि महिला ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और अशोभनीय हरकतें की हैं।
शिकायत के आधार पर 13 अप्रैल 2026 को महिला थाना डबवाली में पाॅक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों, परिस्थितियों और संबंधित व्यक्तियों के बयानों का गहन परीक्षण किया। जांच में शिकायत में लगाए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई और घटनाक्रम भी साक्ष्यों से मेल नहीं खाया। एसपी ने बताया कि निष्पक्ष जांच में शिकायत पूरी तरह झूठी साबित होने पर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद