{"_id":"69bc35f0d1e335012a0056c7","slug":"maksood-won-gold-in-shooting-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155038-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिव्यांग मकसूद ने प्री नेशनल शूटिंग गेम्स में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिव्यांग मकसूद ने प्री नेशनल शूटिंग गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी डीफ म्यूट मकसूद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव कागदाना के खिलाड़ी मूक बधिर मकसूद ने भोपाल में आयोजित ओपन नेशनल शूटिंग गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। इससे पहले मकसूद प्री स्टेट डीफ प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।
मकसूद की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी है। मकसूद की दादी हाजरा बानो के लिए यह पल जीवन का सबसे बड़ा और भावुक क्षण बन गया है। परिजनों के अनुसार, मकसूद के बचपन से ही न बोल पाने और न सुन पाने की स्थिति के कारण दादी के मन में हमेशा दर्द और चिंता रहती थी। उन्हें अपने पोते के भविष्य की फिक्र सताती थी लेकिन आज उसी पोते की मेहनत और लगन ने उस दर्द को गर्व में बदल दिया है।
हाजरा बानो ने भावुक होकर कहा कि उन्हें अपने पोते पर बेहद गर्व है और उसकी सफलता ने उनके दिल को सुकून दिया है। मकसूद की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम के दम पर हर बाधा को पार किया जा सकता है।
अभिभावकों व एकेडमी संचालक संदीप देहरू ने बताया कि मकसूद ने प्री नेशनल शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल डीफ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस टूर्नामेंट में भोपाल में इंडिया ओपन कंपीटिशन इन राइफल एंड पिस्टल इवेंट 2026 में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। एकेडमी के कोच प्रहलाद कासनिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos