सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man commits suicide by jumping in front of train

Sirsa News: ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by jumping in front of train
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर में शुक्रवार सुबह बठिंडा से जयपुर जा रही रेलगाड़ी के नीचे आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 1 निवासी कानाराम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। मृतक के पुत्र दिनेश कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
Trending Videos

दिनेश कुमार ने बताया कि उसके पिता पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। उनका इलाज विश्वास हॉस्पिटल सिरसा में चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वे घर से टहलने के लिए निकले थे। एसआई लक्ष्मण दास रेलवे चौकी ऐलनाबाद ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed