सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP Kumari Selja said - Rising infant mortality rate in the state is concerning, the government should take concrete steps

Sirsa News: सांसद कुमारी सैलजा बोलीं- प्रदेश में बढ़ती शिशु मृत्यु दर चिंताजनक, सरकार ठोस कदम उठाए

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 07 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
MP Kumari Selja said - Rising infant mortality rate in the state is concerning, the government should take concrete steps
विज्ञापन
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बढ़ती शिशु मृत्यु दर पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि किसी भी राज्य की प्रगति का वास्तविक पैमाना वहां के बच्चों और माताओं का स्वास्थ्य होता है। यदि नवजात सुरक्षित नहीं हैं तो विकास के दावों का कोई अर्थ नहीं रह जाता।

सांसद सैलजा ने कहा कि हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में शिशु मृत्यु दर बढ़कर प्रति हजार जीवित जन्म पर 24 तक पहुंच गई है जो पड़ोसी राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की तुलना में चिंताजनक स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष हजारों बच्चे एक वर्ष की आयु पूरी करने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं, नवजात शिशु देखभाल केंद्र, विशेषज्ञ चिकित्सक और गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देती रही है। हर बच्चे को सुरक्षित जन्म और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम दिखाई देने चाहिए।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि शिशु मृत्यु दर बढ़ने के कारणों की व्यापक समीक्षा कर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी परिवार को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में अपने नवजात को न खोना पड़े।
रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से जनता परेशान
सांसद सैलजा ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से जनता पहले ही परेशान है और अब रसोई गैस महंगी होने से घरेलू बजट और प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि तीन महीने के भीतर दूसरी बार गैस कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों की आय नहीं बढ़ रही जिससे मध्य वर्ग, गरीब और मेहनतकश परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed